Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer Season 5

Main Teri Heer Season 5 – 69

by Story With Sanjana August 17, 2025
written by Story With Sanjana August 17, 2025 1 comment
2

Main Teri Heer Season 5 – 69

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal

मुरारी का घर , बनारस
शिवम् के घर से सभी मेहमान मुरारी के घर पहुंचे और सभी गार्डन में जमा हो गए। सबका अपना अपना ग्रुप था। महिलाये अपना अलग अलग ग्रुप बना के बैठी थी , आदमी अपनी अलग बातचीत में लगे थे , जवान लड़के लड़किया अपना अपना मामला सेट करने में लगे थे और बच्चे हमेशा की तरह यहाँ से वहा भाग रहे हे। हल्दी के फंक्शन के लिए गार्डन के एक तरफ बहुत ही सुंदर अरेंजमेंट था। मुन्ना के बगल में गौरी बैठी थी और शक्ति के बगल में काशी और चारो ही बड़े प्यारे लग रहे थे।

सभी घरवाले सामने जमा थे और उनके सामने मुन्ना शांत सा बैठा था। मुन्ना ने सामने देखा तो निशि ने ख़ुशी से उसे देखकर हाथ हिलाया , जवाब में मुन्ना ने भी धीरे से अपना हाथ हिला दिया और मुस्कुरा उठा। निशि के आने से मुन्ना बहुत खुश था वह चाहता था निशि और वंश एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर दे लेकिन मुन्ना ये नहीं जानता था कि सारिका पहले ही मुंबई में निशि का रिश्ता वंश से तय करके आ चुकी है।


एक छोटी सी पूजा के बाद पंडित जी ने चारो को हल्दी लगाने को कहा। घर में सबसे बड़े आई और बाबा ही थे और मुरारी उन्हें ही अपने माँ बाप मानता था इसलिए शुरुआत आई बाबा ने की। दोनों ने चारो को हल्दी लगाई और खूब आशीर्वाद दिया। इसके बाद अधिराज जी नंदिता आये , फिर मुरारी के चाचा चाची ने चारो को हल्दी लगाई। सभी खूब हंसी मजाक के साथ चारो को हल्दी लगा रहे थे।

वंश हाथ बांधे निशि के बगल में ही खड़ा था , निशि मुन्ना और गौरी को हल्दी लगते बड़े प्यार से देख रही थी तो वंश ने अपने कंधे से निशि के कंधे को टकराकर कहा,”एक दिन हमे भी ऐसे ही हल्दी लगेगी ना”
निशि ने वंश की तरफ देखा और कहा,”कभी क्यों अभी लगा देती हूँ”
“मतलब ?”,वंश ने पूछा तो निशि ने टेबल पर रखे हल्दी के कटोरे से चुपके से हल्दी उठाई और वंश के पास आकर उसके गालो पर लगाकर कहा,”ऐसे”


वंश ने देखा निशि ने उसके गालो पर हल्दी लगा दी है तो उसने कहा,”निशि की बच्ची तुम्हे तो मैं,,,,,,,,!!”
वंश निशि को पकड़ पाता इस से पहले निशि वहा से भाग गयी। हल्दी के इस फंक्शन में सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि वंश और निशि भी भाग रहे थे। वंश ने भी अपने दोनों हाथो में हल्दी ले रखी थी। मुरारी अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा बातें कर रहा था निशि उसके पास आकर खड़ी हो गई वंश भी वहा चला आया लेकिन मुरारी को वहा देखकर पलट गया।


“क्या कर रहा है वंश ? अब तू बड़ा हो गया है निशि को हल्दी लगाने के लिए इतना क्या सोचना ? अच्छा अच्छा मुरारी चाचा से डर रहा है अरे वो तो खुद इतने फ्रेंक है , चल पलट और लगा दे निशि को हल्दी,,,,,,,!!”,वंश खुद में बड़बड़ाया और पलटकर अपने दोनों हाथो को गालों पर मल दिया लेकन ये गाल निशि के नहीं बल्कि मुरारी के थे। मुरारी के दोस्तों ने देखा तो हसने लगे।

वंश ने जैसे ही देखा सामने निशि नहीं मुरारी है तो बेचारे के चेहरे का रंग ही उड़ गया और वह वहा से जाने लगा लेकिन मुरारी ने पीछे से उसकी कोलर पकड़कर उसे रोका और अपनी तरफ करके कहा,”का बेटा ? इह पुरे गार्डन मा हमाये अलावा कोनो और के गाल नाही मिले तोह का ? कल ही जेंट्स पार्लर मा दुइ हजार का फेशल करवाए है और तुमहू इह पे हल्दी पोत दिए,,,,,,,,!!”


“आई आई ऍम सॉरी मुरारी चाचा , मुझे लगा वो,,,,,,,,,,,!!”,वंश घबराहट में बस इतना ही बोल पाया
मुरारी वंश के पास आया और उसके कान के पास आकर धीरे से कहा,”देखो बाबू ऐसा है कि मंजिल तो तुम्हायी बहुते सही है बस निशाना थोड़ा गलत है,,,,,,,!!”
वंश ने सुना तो झेंप गया और अपना सर सहलाते हुए वहा से चला गया ये देखकर मुरारी ने कहा,”अरे पगलेट हमाये गालो के साथ साथ अपने बालों मा भी हल्दी लगाय लिए,,,,,,,,,,!!”


आई के आवाज लगाने पर मुरारी भी चारो बच्चो को हल्दी लगाने उस तरफ चला गया। मुरारी के गालो पर हल्दी लगी देखकर आई ने कहा,”का रे मुरारी शादी बच्चो की है तो तुमहू काहे आप अपने मुँह पर हल्दी छाप के घुमत रहे , का फिर से ब्याह करवाय का सोच लिए हो ?”

आई की बात सुनकर सभी हसने लगे मुन्ना भी मुस्कुरा उठा। मुरारी ने हाथो में हल्दी ली और मुन्ना को लगाते हुए आई की तरफ देखकर कहा,”फिर से ? अरे हमहू एक बार ब्याह करके ही 7 जन्म का सुख भोग लिए है आई”
मुरारी की बात सुनकर एक बार सब हंस पड़े। मुरारी जैसे ही गौरी के पास आया गौरी ने उन्हें झुकने को कहा और मुरारी के हाथ से हल्दी लेकर मुरारी को अपने हाथो से लगाकर कहा,”वैसे आज आप इतने हैंडसम लग रहे है कि अगर आज आप सासु माँ को प्रपोज कर दे तो वो आपको फिर से शादी के लिए ना नहीं बोल पायेगी”


गौरी की बात सुनकर मुरारी हंस पड़ा और गौरी के गालों पर हल्दी लगाकर कहा,”हमेशा ऐसे ही हंसती मुस्कुराती रहना”
अनु ने भी सबको हल्दी लगाई और फिर एक एक करके सभी उन चारो को हल्दी लगाने लगे। ऋतू और प्रिया भी एयरपोर्ट से सीधा मुरारी के घर चली आयी। दोनों ने काशी और गौरी को देखा और ख़ुशी से भरकर उनकी तरफ जाने लगी। सारिका के कहने पर सुमित भी मुन्ना और शक्ति को हल्दी लगाकर वापस आ  रहा था कि प्रिया का पैर फिसला और वह गौरी के पास जाने के बजाय सुमित की बांहो में आ गिरी।

सब इतना बिजी थे कि किसी ने उन दोनों को देखा ही नहीं और मस्ती मजाक में लगे थे लेकिन निशि को ढूंढते वंश की नजर उन दोनों पर पड़ी और वह ख़ुशी से भरकर उनकी तरफ आया तब तक सुमित सम्हल गया और प्रिया से दूर हटकर वहा से साइड में चला गया।
वंश प्रिया के पास आया और कहा,”क्या बात है बनारस में आते ही फिसल गयी तुम तो”
“आई हेट मेन”,प्रिया ने कहा और गौरी काशी की तरफ चली गयी।
“इसे क्या हुआ ?”,वंश हैरानी से बड़बड़ाया


“दो दिन पहले ही इसका ब्रेकअप हुआ है , इसके बॉयफ्रेंड ने किसी और से शादी कर ली,,,,,,,,,!!”,ऋतू ने आकर वंश से कहा
“ओह्ह्ह सो सेड,,,,,,,,,,,,!!”,वंश ने कहा और एकदम से उसे कुछ देर पहले वाला मोमेंट याद आया और उसने खुश होकर कहा,”एक्चुली इट्स ग्रेट , अच्छा हुआ उसका ब्रेक अप हो गया,,,,,,,,,अब मेरा रास्ता साफ़ है”
प्रिया के ब्रेकअप पर वंश का ये रिएक्शन देखकर ऋतू ने हैरानी से कहा,”तुम्हारा रास्ता साफ है मतलब , क्या तुम उसे पसंद करते हो ?”


“ओह्ह्ह्ह शट अप , तुम ज्यादा दिमाग मत लगाओ ये लो हल्दी लगाओ”,कहते हुए वंश ने ऋतू के गालों पर हल्दी लगा दी और भाग गया।
“यू स्टुपिड,,,,,,,,,,,,अह्ह्ह्ह ये लड़का कभी नहीं सुधर सकता”,ऋतू ने कहा और पैर पटकते हुए वहा से चली गयी

“ये छिपकली आखिर है कहा ? उसे लगता है वो मुझसे बच जाएगी लेकिन आज तो मैं उसे छोडूंगा नहीं”,वंश ने बड़बड़ाते हुए अपने हाथो में और हल्दी लेने के लिए जैसे ही हाथ बढ़ाया मुन्ना ने उसकी कलाई पकड़ ली। वंश ने मुन्ना की तरफ देखा तो मुन्ना ने कहा,”लगता है तुम्हे हम से भी ज्यादा जल्दी है , कहो तो बड़े पापा से कह दे 2 की जगह 3 मंडप लग जायेंगे,,,,,,,,,,बड़े”


मुन्ना ने जैसे ही कहा वंश ने उसके मुंह पर हल्दी लगाते हुए कहा,”अरे अरे मुन्ना मेरे भाई मैंने तो तुझे हल्दी लगाई ही नहीं,,,,,,,,,,अरे गौरी भाभी आपको मैं कैसे भूल सकता हूँ ?”
कहते हुए वंश ने गौरी के गालों पर भी हल्दी लगा दी और फिर काशी को बड़े प्यार से हल्दी लगाई और शक्ति को भी। वंश एक बार फिर वापस मुन्ना के पास आया और झुककर उसके कान में कहा,”मुझे मंडप की कोई जल्दी नहीं है मुन्ना पहले मैं तुम्हारी फेवरेट निशि मैडम से अपना बदला तो ले लू”
मुन्ना ने वंश को देखा तो वंश ने मुस्कुराते हुए हल्दी हाथो में उठायी और वहा से चला गया।

वंश को निशि एकदम से दिखाई दी और दोनों एक बार फिर भागने लगे। भागते भागते निशि घर के अंदर चली आयी और आख़िरकार वंश ने उसे पकड़ ही लिया। वंश ने मजबूती से निशि की कलाई पकड़ रखी थी और निशि हांफ रही थी , साथ ही थोड़ा घबरा भी रही थी क्योकि पहले वंश को छेड़ा तो उसी ने था। वंश ने निशि को देखा और हाँफते हुए कहा,”क्यों छिपकली ? तुम्हे क्या लगा मैं तुम्हे पकड़ नहीं पाऊंगा , अब आयी ना मेरे हाथ अब देखो मैं तुम्हारा क्या हाल करता हूँ”


“तुम मेरे फेस पर हल्दी नहीं लगाओगे समझे”,निशि ने कहा
वंश कुछ देर खामोश रहा और कहा,”अहम्म्म्म्म ठीक है , फेस पे नहीं तो कही और सही”
इतना कहकर वंश ने निशि को एक झटके में अपनी तरफ खींचा और हाथ में लगी हल्दी को बहुत ही प्यार से उसकी गर्दन पर लगा दिया। वंश की छुअन से ही निशि को सिहरन होने लगी , वह खामोश हो गयी। वंश यही नहीं रुकने वाला था , बची हल्दी उसने निशि के कमर पर लगा दी।

निशि कुछ कहती इस से पहले वंश ने निशि को अपनी तरफ घुमाया और दूसरे हाथ की हल्दी उसकी पीठ पर लगा दी बेचारी निशि शर्म से पानी पानी हो रही थी। वंश का ये रूप तो उसने पहले कभी नहीं देखा था। रस्म हल्दी की थी लेकिन वंश और निशि के बीच रंग प्यार का बिखर रहा था और दोनों ही ये बात जानते थे। निशि को ज्यादा परेशान ना करके वंश पीछे हटा और अपने हाथो को झाड़ते हुए निशि को देखने लगा और कहा,”कितना अच्छा होता अगर तुम भी इतने ही प्यार से मुझे हल्दी लगाती”


 निशि वंश के सामने आयी अपनी गर्दन पर लगी हल्दी को ऊँगली पर लिया और अपने होंठो पर लगा ली , वंश कुछ समझ पाता इस से पहले निशि ने अपने होंठो से उसके होंठो पर हल्दी लगा दी और दूर हटकर कहा,”आई लव,,,,,,,,,,,,,,,!!


निशि के मुंह से ये दो शब्द सुनकर वंश का दिल धड़क उठा वह निशि के आगे बोलने का इंतजार करने लगा निशि एकटक उसकी आँखों में देखती रही और कहा,”द टेस्ट ऑफ़ टर्मरिक”
वंश समझा तब तक निशि वहा से चली गयी। वंश उछला और हवा में हाथ मारकर कहा,”अह्ह्ह्हह कब कहोगी कि तुम मुझसे प्यार करती हो ?”
निशि ने सुना तो मुस्कुराते हुए वहा से चली गयी। 

वंश बाहर चला आया और उसके बाद शुरू हुई हल्दी की मस्ती , घर के बड़े तो एक तरफ बैठे बाते कर रहे थे पर बाकि सब एक दूसरे को हल्दी लगा रहे थे , फोटो खिंचवा रहे थे , मस्ती कर रहे थे। मोके का फायदा उठाकर शक्ति और काशी ने एक दूसरे को भी हल्दी लगा दी। गौरी भी चाहती थी वह मुन्ना को हल्दी लगाए लेकिन मुन्ना के दोस्त और बाकि दूसरे लोग उसे  छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे थे।


जय तो आज मुन्ना के साथ खूब हल्दी खेल रहा था और वंश ने बेचारी अंजलि के गालों से ज्यादा उसके सुन्दर बालो पर हल्दी लगा दी। अब अकेली अंजलि वंश से बदला कैसे ले सकती थी इसलिए उसने निशि की मदद ली और पानी की बाल्टी वंश पर डाल दी। आज वंश भी नाराज होने के बजाय इन पलो को एन्जॉय कर रहा था।

गौरी एक तरफ अकेले ही खड़ी थी तभी मुन्ना आया और उसकी कलाई पकड़कर उसे वहा से ले गया। गौरी ने जैसे ही पूछना चाहा मुन्ना ने मुंह पर ऊँगली रखकर उसे चुप रहने का इशारा किया और बाकि सबसे नजरे बचाकर साइड में ले आया और गौरी के सामने आ खड़ा हुआ।
गौरी ने अपनी भवें उचकाई तो मुन्ना ने अपने हाथो को आगे किया और मुट्ठी खोलकर कहा,”सबने हमे हल्दी लगाई तुमने नही और जब तक तुम नहीं लगाओगी ये रस्म अधूरी है”


गौरी ने सुना तो मुस्कुरा उठी और मुन्ना के हाथो से हल्दी लेकर उसके गालों पर लगा दी। मुन्ना गौरी के करीब आया और बची हल्दी गौरी के गालों पर लगा दी। गौरी मुस्कुराते हुए प्यार से मुन्ना को देखते रही , मुन्ना भी एकटक गौरी को देखने लगा तो गौरी ने आगे बढ़कर मुन्ना के हल्दी से रंगे गाल को अपने होंठो से छू लिया , गौरी की आँखों में देखते हुए मुन्ना धीरे से कहा,”और,,,,,,,,,,,,!!”
गौरी ने दूसरे गाल को भी अपने होंठो से छू लिया , मुन्ना ने गौरी को अपनी बांहो में भर लिया और उसके हाथ गौरी की कमर से लिपटे थे। उसने फिर कहा,”और,,,,,,,,!!”


गौरी ने मुन्ना के ललाट को अपने होंठो से छू लिया तो मुन्ना ने फिर कहा,”और,,,,,,,,,,,,!!”
गौरी ने जैसे ही अपने होंठो से मुन्ना के होंठो को छूना चाहा मुन्ना ने अपनी ऊँगली गौरी के होंठो पर रखकर कहा,”गौरी शर्मा ! अभी इसमें टाइम है”
गौरी ने सुना तो शर्माकर अपना सर मुन्ना के सीने से लगा दिया  

दुनिया जहा से बेखबर मुन्ना-गौरी नहीं जानते थे कि उन्हें ये सब करते वंश और निशि देख रहे है। निशि उन्हें देख रही थी और वंश उसके कंधे पर अपनी कोहनी रखे उन्हें देख रहा था। निशि वंश की तरफ पलटी और उसे ताना मारते हुए कहा,”देखा ! इसे कहते है रोमांस,,,,,,,,,!!”
“हाँ तो मैं ये भी कर सकता हूँ,,,,,,,,,!!”,कहते हुए वंश निशि की तरफ जैसे ही बढ़ा निशि ने उसे पीछे धक्का दिया और कहा,”छी यककक,,,,,,,,,तुम कितने बेशर्म हो,,,,,,,,!!”
निशि वहा से भाग गयी और वंश भी हँसते हुए वहा से चला गया।

सभी घरवाले लॉन में जमा थे मुन्ना गौरी वंश निशि भी वहा चले आये। म्यूजिक वाले ने म्यूजिक सिस्टम पर गाना चला दिया और सभी गाने की धुन पर थिरकने लगे। वंश तो इतना खुश होकर डांस कर रहा था कि बस देखने वाले की आँखे उस पर जम जाए,,,,,,,,,,,!!


तभी मेन गेट से बाबा की उम्र के आदमी के साथ एक लड़की अंदर आती है। पटियाला सूट , उस पर दुपट्टा , खुले लम्बे बाल , आँखों में काजल , होंठो पर लाली , कानो में बड़े बड़े झुमके , हाथो में रंग बिरंगी चुडिया , पैरों में फ्लेट क्योकि उसकी हाइट इतनी थी कि हील्स की जरूरत ना पड़े , होंठो पर प्यारी सी मुस्कान , खुबसुरत इतनी कि वहा आयी लड़कियों को कॉम्पिटिशन दे दे। बाबा ने उन्हें जैसे ही देखा मुस्कुराते हुए उनकी तरफ बढ़ गए।

लॉन में मौजूद किसी को भनक तक नहीं थी कि ये लड़की नहीं बल्कि वंश की जिंदगी में आने वाला नया तूफ़ान था।

Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69

Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69Main Teri Heer Season 5 – 69

  • Continue With Main Teri Heer Season 5 – 70
  • Visit http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On nstagram

संजना किरोड़ीवाल

Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
Main Teri Heer - Season 5
Main Teri Heer – Season 5 by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#haanYeMohabbatHai#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Main Teri Heer Season 5 – 68
next post
Manmarjiyan Season 3 – 57

You may also like

Main Teri Heer Season 5 – 90

September 14, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 89

September 13, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 88

September 12, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 87

September 11, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 86

September 10, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 85

September 9, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 84

September 8, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 83

September 6, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 82

September 5, 2025

Main Teri Heer Season 5 – 81

September 4, 2025

1 comment

Kshmata August 17, 2025 - 12:21 pm

Yeh tufan sirf Vansh ki zindagi m nhi aaya hai…balki Sarika-Shivam k sath puri family pe aaya hai…yeh ladko ko bhi hai, wo Vansh ko dance krte huye dekhte hee pasand kar legi…aur Vansh ko kisi bhi haal m chodne ko tayar nhi hogi…dekhte hai kya Vansh apne Baba ki baat ko manega….ya fir apne pyar Nishi k liye bagawat Karega…

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal