Sanjana Kirodiwal
Pasandida Aurat

Pasandida Aurat – 49

by Story With Sanjana November 6, 2025
written by Story With Sanjana November 6, 2025 2 comments
2

Pasandida Aurat – 49

Pasandida Aurat
Pasandida Aurat by Sanjana Kirodiwal

सुरभि ने सिद्धार्थ को अच्छा खासा परेशान किया और बेचारा सिद्धार्थ बस अवनि की वजह से सुरभि को झेल रहा था। सुरभि ने उसके पैसे खर्च करवाए सो करवाए उसके पैसो का खाना दुसरो को भी खिलाया। गाड़ी सड़क पर दौड़ रही थी तभी सुरभि ने एकदम से कहा,”गाडी रोको”
“व्हाट ?”,सिद्धार्थ ने हैरानी से कहा


“गाड़ी रोको”,सुरभि ने जोर देकर कहा तो सिद्धार्थ ने गाडी रोकी और हैरानी से कहा,”क्या हुआ ! तुमने यहाँ रोकने को क्यों कहा ? अपार्टमेंट तो दूर है अभी”
“अह्ह्ह्ह लगता है मैंने कुछ ज्यादा खा लिया , खाना पचाने के लिए मुझे अब कुछ पीना पडेगा Bring me a cold drink”,सुरभि ने सीट पर पसरकर कहा
“मैं लेकर आउ ?”,सिद्धार्थ ने हैरानी से पूछा


“ओह्ह आई ऍम सो सॉरी मैं भूल गयी थी , तुम तो सिरोही के राजकुमार हो तुम जमीन पर पाँव कैसे रख सकते हो ?”,सुरभि ने एक्टिंग करके कहा तो सिद्धार्थ समझ गया कि वह फिर उसे ताना मार रही है तो बेचारा गाडी से उतरकर कोल्ड ड्रिंक लाने चला गया। सिद्धार्थ जल्दी से जल्दी सुरभि से पीछा छुड़ाना चाहता था क्योकि अब इस से ज्यादा वह उसे नहीं झेल सकता था।
सिद्धार्थ कोल्ड ड्रिंक लेकर आया और सुरभि की तरफ बढ़ा दी और ड्राइवर सीट पर आ बैठा। सिद्धार्थ ने गाड़ी आगे बढ़ा दी उसका पूरा ध्यान गाडी चलाने पर था ,

सुबह वह सुरभि से बात करने की कोशिश कर रहा था लेकिन अब तो उसने वो भी नहीं किया। सुरभि केन से कोल्ड ड्रिंक पीते हुए सिद्धार्थ को देखकर मन ही मन बड़बड़ाई,”लगता है मैंने इस चिलगोजे को कुछ ज्यादा ही इरिटेट कर दिया,,,,,,,अह्ह्ह्ह ये तो ट्रेलर है बच्चू पूरी पिक्चर तो अभी बाकी है वो हाल करुँगी ना तुम्हारा अवनि तो क्या उसका ख्याल भी तेरे जहन में नहीं आएगा , पर बेचारे ने आज बहुत खर्चा किया है एक काम करती हूँ ये कोल्ड ड्रिंक बकवास है इसे दे देती हूँ”


“हम्म्म्म पिओगे ?”,सुरभि ने केन सिद्धार्थ की तरफ बढाकर कहा
“मैं सिर्फ अवनि का जूठा पीता हूँ हर किसी का नहीं”,सिद्धार्थ ने सामने देखते हुए कठोर स्वर में कहा
“ओह्ह्ह इतनी मोहब्बत,,,,,,,,!!”,सुरभि ने टोंट मारकर कहा
“हाँ और बहुत जल्द मैं उसे अपने घरवालों से मिलवाने वाला हूँ”,सिद्धार्थ ने सुरभि की तरफ देखकर कहा जैसे सुरभि को बताना चाह रहा हो कि उसकी फीलिंग्स अवनि के लिए सच्ची है।

सुरभि ने सुना तो परेशान हो गयी लेकिन अपने चेहरे पर नहीं आने दिया और कहा,”इतनी भी क्या जल्दी है , पहले अवनि तुम्हे ठीक से जान ले पहचान ले आई थिंक उसके बाद तुम्हे उसे अपने पेरेंट्स से मिलवाना चाहिए”
“अवनि और मुझे एक दूसरे को जितना जानने की जरूरत थी हम जान चुके है , मैं उसे खोना नहीं चाहता और बस सिर्फ इसलिए मैं जल्दी ही उस से शादी कर लूंगा ताकि वो हमेशा के लिए मेरी हो जाये,,,,,,,,,,!!”,सिद्धार्थ ने कहा
“तुम्हारी नाईट ड्यूटी होती है ना ?”,सुरभि ने एकदम से पूछा


“हाँ ! क्यों पूछ रही हो हो ?”,सिद्धार्थ ने हैरानी से कहा
“हहहहह तभी दिन में सपने देख रहे हो”,सुरभि ने दबी आवाज में कहा
“कुछ कहा तुमने ?”,सिद्धार्थ ने पूछा
“अपार्टमेंट आ गया”,सुरभि ने कहा तो सिद्धार्थ ने देखा गाडी अपार्टमेंट के पास पहुँच चुकी है। सिद्धार्थ ने गाडी साइड में रोकी तो सुरभि ने सिद्धार्थ की तरफ देखा और कहा,”थैंक्यू सिद्धार्थ ! Nice to meet you फिर मिलेंगे”


“या बाय”,सिद्धार्थ ने कहा वह गाडी से नीचे भी नहीं उतरा सुरभि ने सब बैग्स लिए और अपार्टमेंट के अंदर चली गयी। सिद्धार्थ ने सुरभि को देखते हुए गाड़ी का दरवाजा बंद किया और कहा,”आई विश कि हम दोबारा कभी ना मिले”

सिद्धार्थ ने गाड़ी घुमाई और घर के लिए निकल गया। उसे सुरभि पर गुस्सा आ रहा था एक तो उसने आज उसका वक्त और पैसा बर्बाद किया साथ ही उसे परेशान भी किया।
सिद्धार्थ सुरभि के ख्याल से चिढ ही रहा था कि उसका फोन बजा। स्क्रीन पर अवनि का नाम देखकर सिद्धार्थ ने फोन उठाया और कानो में ब्लूटूथ लगा लिया।
“हेलो”,अवनि ने कहा


“हाय अवनि”,सिद्धार्थ ने थके हुए स्वर में कहा
“क्या हुआ आप काफी थके हुए लग रहे है”,अवनि ने पूछा
“हाँ थोड़ा सा थक गया हूँ , सुरभि को अपार्टमेंट छोड़कर बस घर जा रहा हूँ”,सिद्धार्थ ने कहा
“उसने तुम्हे ज्यादा परेशान तो नहीं किया ? दरअसल वो थोड़ी चंचल है और बहुत बातें करती है। उसमे अभी भी थोड़ा बचपना है”,अवनि ने कहा


“अरे नहीं नहीं अवनि इसमें परेशानी कैसी , उसे जो चाहिए था वो मैंने उसे दिलवा दिया , हमने साथ में लंच किया , थोड़ी बाते की,,,,,,हाँ उसका क्रेडिट कार्ड शायद ब्लॉक हो गया तो मैंने पे कर दिया बट इट्स ओके ये सब तो चलता ही है,,,,,,,,तुम घर कब जा रही हो ?”,सिद्धार्थ ने पूछा
“मैं बस निकल रही हूँ,,,,,,,कितना पे किया आपने ?”,अवनि ने पूछा
“छोडो न इट्स ओके,,,,,,,आई विल मैनेज”,सिद्धार्थ ने कहा


“नो सिद्धार्थ ! आप हर बार मैनेज क्यों करेंगे आप बताईये ना कितना था ? आपको मेरी कसम”,अवनि ने कहा
“ज्यादा नहीं बस यही कोई 12-13 हजार के समथिंग , हाहाहाहा उसने आज कुछ ज्यादा ही शॉपिंग कर ली”,सिद्धार्थ ने कहा
“हम्मम,,,,,,,,,उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था,,,,,,!!”,अवनि ने कहा
“इट्स ओके बाबा ! अच्छा ये बताओ हम कब मिल रहे है ?”,सिद्धार्थ ने पूछा


“जल्दी ही , कल संडे है और मैं पूरा दिन सुरभि के साथ हु फिर परसो वो चली जाएगी”,अवनि ने कहा
“हाँ नो प्रॉब्लम,,,,,,,,,!!”,कहकर सिद्धार्थ अवनि को आज के दिन के बारे में बताने लगा और जैसे जैसे अवनि ने सुना अवनि को बुरा भी लगा कि सुरभि ने सिद्धार्थ को इतना परेशान किया

सिद्धार्थ से बाते करते हुए अवनि अपार्टमेंट चली आयी और सिद्धार्थ भी अपने घर पहुँच चुका था। अवनि ने फोन रखा और फ्लेट में चली आयी , सुरभि उस टाइम सेब खाते हुए हॉल में ही घूम रही थी और शॉपिंग के सारे बैग्स भी हॉल में ही रखे थे। अवनि को देखते हुए सुरभि उसके पास आयी और  मुस्कुरा कर कहा,”तुम आ गयी , मैं अभी तुम्हे ही याद कर रही थी”


“सुरभि ! तुम्हे अगर सिद्धार्थ पसंद नहीं है तो तुम मुझसे कह सकती थी मैं तुम्हे उसके साथ जाने के लिए नहीं कहती , उसे इतना परेशान करने की क्या जरूरत थी ?”,अवनि ने उदासी भरे स्वर में कहा
सुरभि ने सुना तो समझ गयी कि सिद्धार्थ ने अवनि को सब बता दिया है वह अवनि के पास आयी और कहा,”मैंने उसे परेशान नहीं किया अवनि मैं बस उसे परख रही थी , देख रही थी उसमे कितना पेशेंस है,,,,,,,,!!”


“और उसका पेशेंस चेक करने के लिए तुमने उस से 12000 का बिल भरवाया ?”,अवनि ने थोड़ा कठोरता से लेकिन धीमे स्वर में कहा
“अह्ह्ह हाँ वो एक्चुली मेरा कार्ड ब्लॉक हो गया था और मैं बस देख रही थी कि वो पे,,,,,,,,,,,!!”,सुरभि ने इतना ही कहा कि अवनि ने उसकी बात बीच में काट दी और कहा,”कि वो पे करता है या नहीं ? सुरभि तुम्हे क्या हो गया है ? तुम सिद्धार्थ के बारे में क्या जानती हो ?

तुम्हे पता है वो लड़का पैसे कमाने के लिए कितनी मेहनत करता है। रातभर जागकर ड्यूटी करता है , दिन में उसे 100 काम होते है वो ठीक से सो तक नहीं पाता। घर में इकलौता है इसलिए घर की सारी जिम्मेदारी उस पर है। मुझे लगा तुम्हे सिद्धार्थ अच्छा लगा तुम उसे और जानना चाहती हो इसलिए उसके साथ शॉपिंग पर जा रही हो पर तुम तो उसे टेस्ट करने गयी थी सो Tell me क्या पता लगाया तुमने क्या उसने एक बार भी तुम पर गुस्सा किया ?”


“नहीं,,,,,,,!!”,सुरभि ने ना में गर्दन हिलाकर धीरे से कहा
“क्या उसने तुम्हारे बैग उठाने से , तुम्हारे पीछे पीछे शॉपिंग मॉल में घूमने से मना किया ?”,अवनि ने थोड़ा गुस्से से लेकिन धीमे स्वर में पूछा
“नहीं,,,,,,,,,!!”,सुरभि ने फिर ना में गर्दन हिलाकर कहा
“तुमने उसे इतना परेशान किया क्या वह एक बार भी इरिटेट हुआ ?”,अवनि ने इस बार तड़पकर पूछा


“नहीं,,,,,,,!!”,इस बार सुरभि ने मायूसी से कहा तो अवनि उसके सामने आयी और उसकी आँखों में देखकर कहा,”इंसान अगर जान बूझकर अपनी आँखे बंद कर ले तो उसे सब में अच्छाई दिखना बंद हो जाती है सुरभि,,,,,,,,,सिद्धार्थ इतना भी बुरा नहीं है जितना तुम उसे अपनी नजरो में बनाने की कोशिश कर रही हो”
सुरभि को अहसास हुआ कि उसने सिद्धार्थ को कुछ ज्यादा ही परेशान कर दिया है। उसने मायूस होकर कहा,”अह्ह्ह अवनि वो मैं,,,,,,,,,!!”


“मैं चेंज करके आती हूँ”,अवनि ने कहा और अपने कमरे में चली गयी  
 सुरभि उदास हो गयी कहा वह सिद्धार्थ को परेशान करके खुश हो रही थी और कहा अवनि की बाते सुनकर उसकी ख़ुशी उदासी में बदल गयी। सुरभि सेब खाते हुए सोफे पर आ बैठी। अवनि के आने से पहले वह एक्साइटेड थी उसे अपनी खरीदी चीजे दिखाने को लेकर लेकिन उसकी एक्साइटमेंट खत्म हो चुकी थी। अवनि कपडे बदलकर आयी और किचन की तरफ चली आयी।

सुरभि ने देखा तो वह भी अवनि के पीछे आयी और उसके बगल में आकर कहा,”आई ऍम सॉरी ! मैंने बस तुम्हारे लिए,,,,,,,आई ऍम आई ऍम सॉरी , तुम कहोगी तो मैं सिद्धार्थ से भी सॉरी कह दूंगी,,,,,,,प्रॉमिस”
अवनि सुरभि से ज्यादा देर नाराज नहीं रह सकती थी इसलिए कहा,”इट्स ओके,,,,,,!!”
“लाओ मैं बनाती हूँ”,सुरभि ने कहा
“ठीक है लेकिन सिर्फ अपने लिए बनाना”,अवनि ने साइड होकर कहा


“और तुम ? क्या तुम चाय नहीं पिओगी ?”,सुरभि ने गैस ऑन करके कहा
“मैं अपने लिए कॉफी बना रही हूँ,,,,,,,,पता है ये कॉफी मुझे सिद्धार्थ ने गिफ्ट की थी वो लास्ट वीकेंड अपने ऑफिस वालो के साथ ट्रिप पर गया था ना तो वहा से लेकर आया”,अवनि ने कॉफी पाउडर दूध में घोलते हुए कहा
सुरभि ने सुना तो उसे एक बार फिर मन ही मन सिद्धार्थ से नफरत होने लगी , अवनि नहीं जानती थी पर सिद्धार्थ ने सच में उसे बदल दिया था। सुरभि फीका सा मुस्कुराई और अपनी चाय बनाने लगी

नवी मुंबई , पृथ्वी का ऑफिस
जयदीप ने एक मीटिंग के लिए पृथ्वी को अपने केबिन में बुलाया। पृथ्वी फाइल लेकर अपने केबिन से निकला और जयदीप की केबिन की तरफ बढ़ गया। उसके जहन में अवनि का दिया रखा जवाब चल रहा था। पृथ्वी चलते चलते खुद में ही बड़बड़ाने लगा,”वो इतनी अच्छी कहानिया लिखती है फिर मैं जब भी उसे सवाल करता हूँ तो वो ऐसे रुखा सा जवाब क्यों देती है ? कही मेरे बार बार सवाल करने से वो मुझे फ्लर्टी , चीप या लोफर तो नहीं समझ रही,,,,,,,,,,,मैं अब से उसे मैसेज करूंगा ही नहीं हाँ यही सही रहेगा,,,,,,,,,,बाप रे एक लड़की मेरे दिमाग को इतना कैसे उलझा सकती है ?”


कहते हुए पृथ्वी दरवाजा खोले बिना ही सीधा अंदर जाने लगा और शीशे के दरवाजे से टकरा गया और अपना सर सहलाने लगा ये देखकर बाहर बैठा स्टाफ दबी हंसी हसने लगा पृथ्वी ने पलटकर देखा तो सब चुपचाप अपना काम करने लगे। पृथ्वी ने दरवाजा खोला और अंदर आया तो और ज्यादा हैरान हुआ क्योकि जयदीप भी अपनी कुर्सी पर बैठा हंस रहा था।

पृथ्वी को देखते ही जयदीप अपनी कुर्सी से उठा और पृथ्वी की तरफ आते हुए कहा,”तुम किसी के ख्यालो में इतना खोये हुए थे पृथ्वी कि तुम्हे मेरे केबिन का गेट भी नहीं दिखा और तुम उस से टकरा गए। ऐसा मैंने अक्सर फिल्मो में देखा है जब हीरो हीरोइन के हसीन ख्यालों में खोया रहता है और ऐसे ही चलते चलते टकरा जाता है। सच बताओ तुम भी किसी के बारे में सोच रहे थे ना ?”

“आप ये कम्पनी बंद करके फिल्म इंडस्ट्री में क्यों नहीं चले जाते ?”,पृथ्वी ने जयदीप को देख उखड़े स्वर में कहा
“जब तक तुम इस कम्पनी में हो पृथ्वी ये कम्पनी कभी बंद नहीं हो सकती आओ बैठो , मेरे पास एक बहुत ही बढ़िया प्रोजेक्ट है और वो मैं तुम्हे और तुम्हारी टीम को देने वाला हूँ। कम सिट”,जयदीप ने एकदम से गंभीर होकर कहा और अपनी कुर्सी पर आ बैठा। जयदीप इस कम्पनी में बॉस था , वह  मजाकिया और शांत स्वभाव का होने के साथ साथ एक जिम्मेदार बॉस भी था जो काम के वक्त गंभीर हो जाया करता था।

पृथ्वी उसके सामने आ बैठा और जयदीप उसे नए प्रोजेक्ट के बारे में समझाने लगा। पृथ्वी की सैलरी बढ़ने के साथ ही उस पर जिम्मेदारियां और काम दोनों बढ़ गए थे।

 अवनि का फ्लेट , सिरोही
“अवनि ! तुम पागल हो गयी हो क्या ? तुमने मुझे पैसे क्यों भेजे ?”,सिद्धार्थ ने गुस्सा होकर कहा
“मुझे लगा मुझे भेजने चाहिए , सुरभि की शॉपिंग के लिए पे किया थैंक्यू सो मच बट ये बहुत ज्यादा है सिद्धार्थ,,,,,!!”,अवनि ने कहा
“मैंने मांगे तुम से ?”,सिद्धार्थ ने उसी गुस्से से कहा
“सिद्धार्थ आपने नहीं माँगा लेकिन मैं ये एक्सेप्ट नहीं करुँगी प्लीज”,अवनि ने कहा


“क्या अवनि ! सुरभि से पैसे लिए तुमने वो मेरे बारे में कितना गलत सोच रही होगी , मैं कर लेता ना एडजस्ट”,सिद्धार्थ ने कहा
“इतना भी एडजस्ट करना नहीं होता मिस्टर सिद्धार्थ और सुरभि की फ़िक्र तुम मत करो वो कुछ नहीं सोचेगी मैंने उस से नहीं मांगा”,अवनि ने कहा
“मतलब ये तुमने दिया है , बिल्कुल नहीं अवनि मैं ये नहीं लूंगा”,सिद्धार्थ ने कहा
“सिद्धार्थ,,,,,,,,,,,रखो , प्लीज”,अवनि ने सिद्धार्थ पर दबाव डालते हुए कहा


“अब तुम इतना फ़ोर्स कर ही रही हो तो मैं रख लेता हूँ बट आगे से तुम ऐसा नहीं करोगी,,,,,,,!!”,सिद्धार्थ ने कहा
“हम्म्म,,,,,,,,मैंने सुरभि से बात की , आज उसने आपके साथ जो किया वो सच में बहुत गलत था। पता नहीं उसे क्या हो गया है ?”,अवनि ने कहा
“इट्स ओके अवनि मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा , अभी वो मुझे ठीक से समझ नहीं पायी है ना अवनि इसलिए ऐसा कर रही है जिस दिन समझ जाएगी वो भी तुम्हारी तरह मुझे पसंद करने लगेगी”,सिद्धार्थ ने कहा।


“अच्छा आपसे किसने कहा मैं आपको पसंद करती हूँ ?”,अवनि ने मुस्कुराते हुए पूछा
“तुम्हारे कहने की जरूरत नहीं है अवनि तुम्हारी आँखों में दिखता है कि तुम मुझे पसंद करती हो,,,,,,,,,!!”,सिद्धार्थ ने प्यार से कहा
 अवनि मुस्कुराने लगी और कुछ देर बाद सिद्धार्थ ने कहा,”अच्छा अवनि एक बात सच सच बताओ अगर कभी सुरभि तुम्हे कहे मैं अच्छा इंसान नहीं हूँ या तुम्हारे लायक नहीं हूँ तो क्या तुम मुझे छोड़ दोगी ?”
“सुरभि ऐसा क्यों कहेगी सिद्धार्थ ?”,अवनि ने पूछा


“मान लो कभी कह दे ,, देखो अवनि आज जैसा मैंने सुरभि को देखा मुझे नहीं लगता वो मुझे तुम्हारे लायक समझती है या मुझे पसंद करती है बट सच तो ये है कि तुम्हारे अलावा मैं अब किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकता , मैं अपनी पूरी जिंदगी अब तुम्हारे साथ देखता हूँ अवनि और अगर तुमने मुझे छोड़ दिया तो मैं टूट जाऊंगा और खुद को सम्हाल नहीं पाऊंगा,,,,,,तो बताओ अवनि क्या किसी और के कहने पर तुम मुझे छोड़ दोगी ?”,सिद्धार्थ ने रोआँसा होकर कहा  


“मैं तुम्हे कभी नहीं छोडूंगी सिद्धार्थ , कभी नहीं”,अवनि ने कहा
“थैंक्यू अवनि ! आई लव यू,,,,,,,,,,आई लव यू मच”,सिद्धार्थ ने कहा और कुछ देर अवनि से बात करने के बाद फोन काट दिया।

( क्या सिद्धार्थ कर देगा अवनि को सुरभि से दूर ? क्या सुरभि अवनि को दिखा पायेगी सिद्धार्थ की असलियत ? क्या पृथ्वी बताएगा नकुल को अपनी उलझन ? जानने के लिए पढ़ते रहे “पसंदीदा औरत” मेरे साथ )

Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49

Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49Pasandida Aurat – 49

  • Continue With Pasandida Aurat – 50
  • Visit http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On http://instagram.com/sanjanakirodiwal/

संजना किरोड़ीवाल  

Pasandida Aurat
Pasandida Aurat by Sanjana Kirodiwal
Pasandida Aurat
Pasandida Aurat by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#haanYeMohabbatHai#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Pasandida Aurat – 48
next post
Pasandida Aurat – 50

You may also like

Pasandida Aurat – 112

January 12, 2026

Pasandida Aurat – 111

January 12, 2026

Pasandida Aurat – 110

January 11, 2026

Pasandida Aurat – 109

January 10, 2026

Pasandida Aurat – 108

January 9, 2026

Pasandida Aurat – 107

January 9, 2026

Pasandida Aurat – 106

January 8, 2026

Pasandida Aurat – 105

January 7, 2026

Pasandida Aurat – 104

January 6, 2026

Pasandida Aurat – 103

January 6, 2026

2 comments

Shayna khan November 6, 2025 - 12:15 pm

Ye siddharth sach me kitna bada dhokebaz h wo asli chahra to bad me hi samne aayega but avni itna bharosa kaise is par karrhi h.I hope ki surbhi i h to sab thik kardegi abhi nhi sahi to der hi sahi and aage dekhte h

Reply
Kshmata Chauhan November 6, 2025 - 3:38 pm

Lo jee bholi chidiya (Avni) fans gai selfish chide (Siddharth) k jaal m…ab to pakka hai ki Avni aur Surbhi ki ladai hone se koi nhi bacha sakta hai…aur Avni Siddarth k Surbhi to kya apne ghar walo k khilaf bhi ja sakti hai…khar mujhe lagta hai ki Avni k ghar wale Siddarth ko zarur pasand karenge…quki Siddharth unko bhi apni meethi meethi baato m fansa sakta hai…yeh talent hai Siddarth ka…aur rhi baat Surbhi ki wo Avni k pass se dukhi ho kar jayegi…quki tabhi to Avni ko sabak milega….aur shayad tab jakar Siddharth ka asli chehra Avni k samne aaye ..but hamara Hero Prithvi kaha par hai yr….kab milega wo Avni se …kab hum readers unn dono ko sath padh sakenge

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal