Sanjana Kirodiwal
Pasandida Aurat

Pasandida Aurat – 51

by Story With Sanjana November 8, 2025
written by Story With Sanjana November 8, 2025 2 comments
1

Pasandida Aurat – 51

Pasandida Aurat
Pasandida Aurat by Sanjana Kirodiwal

पृथ्वी ने इतनी गंभीरता से कहा कि नकुल के चेहरे पर उलझन वाले भाव आ गए। वह उठा और पृथ्वी के पास आकर कहा,”तुझे समझ आ रहा है तू क्या कह रहा है ? राजस्थान की लड़की , भाई मुंबई में लड़कियों की कमी है क्या ? मुंबई नहीं तो भाई नागपुर , नासिक , पुणे है वहा देख पर तू तो आउट ऑफ़ स्टेट ही चला गया,,,,,,,,,,नहीं नहीं नहीं राजस्थान की लड़की नहीं , वाइब ही मैच नहीं होगी भाई और कौन खायेगा रोज रोज  दाल बाटी चूरमा ?”
“शट-अप नकुल ! मैं यहाँ तुझे अपनी प्रॉब्लम बता रहा हूँ और तू सोलुशन देने के बजाय मुझे डिप्रेस कर रहा है”,पृथ्वी ने पलटकर चिढ़ते हुए कहा


“अरे भाई डिप्रेस तो तू हो जाएगा अगर वो तेरी जिंदगी में आएगी”,नकुल ने कहा
“अच्छा ! क्या कमी है राजस्थान की लड़की में ?”पृथ्वी ने थोड़ा गुस्सा होकर कहा
“कमी नहीं है they are nice but भाई उनका कल्चर अलग है , खाने पीने से लेकर भाषा तक अलग है। रीती-रिवाज , सोच , माहौल सब अलग है भाई”,नकुल ने पृथ्वी को समझाते हुए कहा
“तू माझा मित्र आहेस की शत्रू ? तुला काय अडचण आहे ? ( तू मेरा दोस्त है या दुश्मन ? तेरी प्रॉब्लम क्या है ? )”,पृथ्वी ने फिर गुस्से से कहा


”ये है प्रॉब्लम , गुस्सा आते ही तेरी मराठी शुरू हो जाती है , कैसे समझेगी वो ?”,नकुल ने कहा
“वो समझ जाएगी लेकिन मैं तुझे कैसे समझाऊ ?”,पृथ्वी ने शांत होकर हताशा भरे स्वर में कहा
नकुल ने देखा तो उसके पास आया और कहा,”अच्छा ठीक है मान लिया तू उसे पसंद करता है पर क्या वो भी तुझे पसंद करती है ?”
“हमारी अभी बात नहीं हुई है,,,,,,,,,,आई मीन मैंने बस उसे दो बार मैसेज किया था लेकिन उसने,,,,,,,,,!!”,पृथ्वी ने नकुल से नजरें चुराते हुए धीमे स्वर में कहा


नकुल ने सुना तो हैरानी से कहा,”मतलब तू उसे इतना पसंद करता है और तेरी उस से बात तक नहीं हुई और ये दो बार मैसेज का क्या चक्कर है ?”
“मैंने उसके QNA पर सवाल किया था तो उसने थोड़ा रूड होकर जवाब दिया , उसके बाद मैंने उसे कोई मैसेज नहीं किया”,पृथ्वी ने फिर धीरे से कहा

“पृथ्वी ! तुम वो पृथ्वी तो बिल्कुल नहीं हो जिसे मैं जानता हूँ , अरे जिस पृथ्वी को मैं जानता हूँ वो किसी रेंडम लड़की को मैसेज करना तो दूर उन्हें देखता तक नहीं , और उसने रूड जवाब दिया फिर भी तुझे उसे ही पसंद करना है,,,,,,क्या अजीब इंसान है तू , और ये सब छोड़ ये सोच अगर उसकी जिंदगी में पहले से कोई हुआ तब , तब क्या होगा ? तेरा दिल फिर से टूट जाएगा,,,,,,,,,मेरी बात मान यही मुंबई की लड़की देख ये राजस्थान का चक्कर छोड़”,नकुल ने एक बार फिर पृथ्वी को समझाते हुए कहा


नकुल की बात सुनकर पृथ्वी सोच में पड़ गया , उसने ये तो सोचा ही नहीं कि अवनि की जिंदगी में कोई और लड़का भी हो सकता है वह तो बस उसे चाहते चला जा रहा था। पृथ्वी उदास होकर नकुल की तरफ देखने लगा तो नकुल ने कहा,”पृथ्वी मैं ये नहीं कह रहा कि किसी को पसंद करके तू गलत कर रहा है बस एक बार सोच ले ये इतना आसान भी नहीं है,,,,,,,मैं तेरा दिल टूटते हुए नहीं देख सकता यार”


पृथ्वी हल्का सा मुस्कुराया और कहा,”एक कोशिश तो करूंगा नकुल पहली बार दिल और दिमाग एक साथ एक इंसान पर आकर ठहरे है , इतनी जल्दी हार नहीं मानूंगा”
“तो अब तू राजस्थान जाएगा ?”,नकुल ने पूछा
“अहम्म्म्म्म जा भी सकता हूँ , जिस दिन उसने कहा उसी दिन फ्लाइट पकड़कर चला जाऊंगा,,,,,,,,,,!!”,पृथ्वी ने अवनि के बारे में सोचकर कहा


“अच्छा और तब तक ?”,नकुल ने पूछा
“तब तक इंतजार करूंगा , देखना एक दिन वह मुझसे बात जरूर करेगी”,पृथ्वी ने कहा  
“मुझे डर लग रहा है कही उस लड़की के चक्कर में तू बदल ना जाये”,नकुल ने बाइक की तरफ बढ़ते हुए कहा
“बदल भी गया तो तेरे लिए वही पुराना पृथ्वी रहूंगा,,,,,,,,,,!!”,पृथ्वी ने नकुल के पीछे बैठते हुए कहा और दोनों वहा से निकल गए।

सिरोही , राजस्थान
सुरभि अवनि को लेकर घर चली आयी। अवनि कपडे बदलने चली गयी और सुरभि अवनि के लेपटॉप के सामने आ बैठी उसकी आँखों के सामने पृथ्वी का चेहरा आ रहा था। उसने जल्दी से अवनि का इंस्टाग्राम खोला और सीधा DM चेक किया लेकिन खाली DM देखकर सुरभि हैरान और आँखे खुली की खुली रह गयी
सुरभि ने देखा सुबह जिस DM में अनगिनत चैट थी अब उसमे एक भी चैट नजर नहीं आ रही थी।

सुरभि को लगा कोई एरर होगा सोचकर उसने दो तीन बार रिफ्रेश भी किया लेकीन नतीजा वैसा ही तब तक अवनि कमरे में चली आयी और कहा,”ये तुम आते ही लेपटॉप के सामने क्यों बैठ गयी ?”
“तुम्हारे इंस्टाग्राम के DM कहा गए ?”,सुरभि ने पूछा
“वो आज दोपहर में मेरा इंस्टा चल नहीं रहा था तो मैंने उसे रिफ्रेश करने के लिए चैट डिलीट कर दी”,अवनि ने कहा


“क्या ? अब मैं उसे कैसे ढूंढूंगी ?”,अवनि ने एकदम से चिल्लाकर कहा
“किसे ?”,अवनि ने हैरानी से कहा
“अह्ह्ह्ह किसे ? किसी को भी तो नहीं,,,,,,,,तुम्हारे DM में मैं किसे ढूंढूंगी ? मैं तो बस ऐसे ही पूछ रही थी”,सुरभि ने कहा
“तुम भी न सुरभि , कभी कभी बहुत अजीब बातें करती हूँ,,,,,,,,,अच्छा मैं अपने लिए कॉफी बनाने जा रही हूँ तुम कुछ लोगी ?”,अवनि ने दरवाजे की तरफ जाते हुए पूछा


“हाँ हाँ मैं भी एक कप कॉफी ले लुंगी”,सुरभि ने कहा वह अवनि को वहा से भगाना चाहती थी।
“Are you sure ? तुम और कॉफी सीरियसली !”,अवनि ने हैरानी से कहा
“हाँ अब जब तुम सिद्धार्थ के कहने पर कॉफी पीना शुरू कर सकती हो तो मैंने सोचा क्यों ना मैं भी ट्राय करू ?”,सुरभि ने कहा
अवनि मुस्कुराई और कहा,”ठीक है तुम कपडे बदल लो मैं बनाकर लाती हूँ”


अवनि चली गयी और अवनि के जाते ही सुरभि एक बार फिर अवनि के लेपटॉप के सामने आ बैठी और खुद से कहने लगी,”हाह ! अब मैं उसे कहा ढूँढू ? क्या नाम था उस लड़के का ? अह्ह्ह्हह ये अवनि भी न कितने गलत वक्त पर इसने चैट डिलीट की,,,,,,,,ऊपर से मुझे उसका नाम भी याद नहीं,,,,,,,भगवान् ये सब मेरे साथ ही क्यों होता है ? एक तो आपने अवनि को उस गधे सिद्धार्थ के प्यार में गिराकर अंधा कर दिया है और अब मुझे वो लड़का नहीं मिल रहा,,,,,,कहा ढूँढू उसे,,,,,,,,,,,,,,,,वेट माना की अवनि किसी को फॉलो नहीं करती पर वो लड़का तो अवनि को फॉलो करता होगा ना , एक काम करती हूँ अवनि के फॉलोवर्स में देखती हूँ,,,,,,,!!”


सुरभि के दिमाग की बत्ती जल्दी और उसने अवनि के फॉलोवर्स देखे तो उसे चक्कर आया और उसने रोआँसा होकर कहा,”10832 फॉलोवर्स में से उस एक लड़के को कैसे ढूंढूंगी मैं ? ओह्ह्ह्ह अवनि तुमने ऐसा क्यों किया ? और क्या पता वो लड़का इनमे भी ना हो , क्या पता वो अवनि को फॉलो ही न करता हो , आइडिया मैं अवनि के इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी पोस्ट करती हूँ , सबकी तरह वह फिर से अवनि से सवाल करेगा और मुझे उसकी आई डी मिल जाएगी,,,,,,,,,,,

ओह्ह्ह सुरभि आई लव यू क्या दिमाग पाया है तुमने ?,,,,,,,,,,,अह्ह्ह्ह लेकिन इंस्टा स्टोरी तो अवनि के फ़ोन से पोस्ट होगी और अवनि का फोन अवनि के पास है उसे पता चला तो वो मुझे बहुत सुनाएगी,,,,,,,,,,तो क्या मुझे हार मान लेनी चाहिए ?”

सुरभि अभी ये सब सोच ही रही थी कि तभी उसका फोन बजा। सुरभि ने बिस्तर पर पड़ा अपना फोन देखा तो स्क्रीन पर अनिकेत का नंबर देखकर कहा,”ये मुझे इस वक्त फोन क्यों कर रहा है ? जो भी हो इसे कम से कम मेरी याद तो आयी,,,,,,,!!”
कहकर सुरभि ने फोन उठाया और कुछ कहती इस से पहले अनिकेत ने कहा,”ये सिद्धार्थ कौन है और उसने इंस्टाग्राम पर तुम्हारे साथ फोटो क्यों शेयर की है ? इसलिए तुम सिरोही गयी हो ना ताकि अपने ऑनलाइन दोस्तों से मिल सको,,,,,,,,,,,!!”


“एक मिनिट एक मिनिट एक मिनिट,,,,,,,,,तुम किस फोटो की बात कर रहे हो ?”,सुरभि ने हैरानी भरे स्वर में कहा
“मैंने तुम्हे शेयर किया है देखो,,,,,,,,!!”,कहकर अनिकेत ने फोन काट दिया।
सुरभि ने अपना इंस्टाग्राम खोलकर देखा तो हैरान रह गयी। सिद्धार्थ ने अपने प्रोफाइल पर सुरभि और अवनि के साथ कुछ फोटो शेयर किये थे जिसमे बाकि सब फोटो नार्मल थी लेकिन एक फोटो ऐसी थी जिसमे सिद्धार्थ सुरभि की साइड खड़ा था और इत्तेफाक से दोनों ने एक जैसे कपडे पहने थे , सुरभि को याद आया ये तस्वीर सिद्धार्थ ने ही ली थी और लाइट की वजह से वह सुरभि के बगल में आया था।

सुरभि को समझते देर नहीं लगी कि सिद्धार्थ ने ये जान बूझकर किया है लेकिन पहले उसे अनिकेत से बात करने की जरूरत थी इसलिए उसने अनिकेत को वापस फोन लगाया।
“देख लिया ?”,अनिकेत ने थोड़ा गुस्से से कहा
“अनिकेत तुम जैसा समझ रहे हो वैसा कुछ भी नहीं है , वो अवनि का दोस्त है हम सब बस साथ में बाहर कुछ खाने गए थे”,सुरभि ने कहा


“अच्छा अवनि का दोस्त है तो तुम से इतना क्लोज क्यों है और कुछ ज्यादा ही स्वीनिंग नहीं कर ली तुम दोनों ने ?”,अनिकेत ने चिढ़े हुए स्वर में कहा
“ओह्ह्ह्ह अनिकेत मैं तुम्हे कैसे समझाऊ ये बस को-इंसिडेन्स है”,सुरभि ने हताश होकर कहा
“मुझे कुछ नहीं सुनना तुम कल उदयपुर वापस आ रही हो देट्स इट,,,,,,,,,बाय”,अनिकेत ने कहा और गुस्से से फोन काट दिया।


सुरभि ने सुना तो अपना सर पकड़ लिया और फोन साइड में फेंककर कहा,”इस सिद्धार्थ की तो मैं , क्या जरूरत थी उस गधे को हमारी फोटो शेयर करने की,,,,,,,!!”
“ये तुम्हे अकेले में खुद से बात करने की बिमारी है क्या सुरभि ?”,अवनि ने कमरे में आते हुए कहा
“अवनि तुम्हारा फोन देना ज़रा मुझे एक जरुरी कॉल करना है”,सुरभि ने कहा


 अवनि ने अपना फोन सुरभि की तरफ बढ़ा दिया। अवनि ने फ़ोन लिया और कमरे से बाहर जाते हुए कहा,”मैं अभी आयी”
अवनि को थोड़ा अजीब लगा फिर वह समझ गयी कि जरूर अनिकेत से झगड़ा हुआ है इसलिए उसके फोन से फोन करना होगा। अवनि वही कमरे में बैठकर अपनी कॉफी पीने लगी और सुरभि की कॉफी ढककर रख दी।

अवनि बाहर बालकनी में आयी , बालकनी का दरवाजा बंद किया ताकि अवनि को कुछ सुनाई ना दे और सिद्धार्थ का नंबर डायल कर दिया दो चार रिंग के बाद सिद्धार्थ ने फोन उठाया और कहा,”हाय बेबी !”
“ओह्ह्ह बेबी की औलाद , तुझमे दिमाग है या नहीं ? किसने कहा तुम से मेरे साथ इंस्टा पर फोटो शेयर करने को ? उसे अभी के अभी हटाओ समझे तुम,,,,,,,,,,,तुम जो करने का सोच रहे हो ना मिस्टर सिद्धार्थ वो सब समझ रही हूँ मैं , तुम अवनि को बेवकूफ बना सकते हो मुझे नहीं,,,,,,,उन फोटोज को हटाओ वरना मैं तुम्हे छोडूंगी नहीं समझे”,अवनि ने गुस्से से कहा


सिद्धार्थ ने सुना तो मुस्कुराया और कहा,”कैसा लगा मेरा सरप्राइज ? मिस सुरभि शर्मा तुम मेरा घर उजाड़ो और मैं तुम्हारे घर में एक चिंगारी भी ना जलाऊ,,,,,,,दिस इज नोट फेयर ना बेबी,,,,,,,,अवनि सिर्फ मेरी है और तुम उसे मुझसे दूर करने का सपना देख रही हो। एक फोटो शेयर करने पर तुम्हे इतना बुरा लग रहा है सोचो मुझे कितना बुरा लगेगा जब तुम अवनि के दिमाग में मेरे खिलाफ जहर भरोगी,,,,,,,,,,!!!”


“क्योकि तुम उसके लायक नहीं हो,,,,,,,,,,तुम एक नंबर के बद्तमीज और बेकार इंसान हो समझे”,सुरभि ने उसी गुस्से से कहा
“ओह्ह्ह कम ऑन सुरभि ! हमारी पहली तीन मुलाकाते अच्छी नहीं थी इसका मतलब ये नहीं कि मैं बुरा इंसान हूँ ! आई लव अवनि और मैं सच में उस से शादी करना चाहता हूँ लेकिन पता नहीं क्यों तुम कबाब में हड्डी बन रही हो ?”,सिद्धार्थ ने थोड़ा चिढ़कर कहा


“सूअर कितना भी लक्स साबुन से नहा ले लौटेगा जाकर कीचड़ में ही,,,,,,,,,और तुम सिद्धार्थ तुम्हे क्या लगता है तुम अवनि को अपना सच नहीं बताओगे तो उसे सच पता नहीं चलेगा ? मैं अभी जाकर उसे तुम्हारा सच बताती हूँ फिर देखना वो कैसे लात मार के तुम्हे अपनी जिंदगी से बाहर निकालती है”,सुरभि ने कहा  


सुरभि की बात सुनकर सिद्धार्थ ने घबराकर कहा,”ओह्ह्ह प्लीज सुरभि ऐसा मत करना प्लीज , मैं मैं माफ़ी मांगता हूँ मैं,,,,,,,,,,,,,,हाहाहाहाहा , तुम सच में बच्ची हो सुरभि मुझे ऐसी धमकी दे रही हो , तुम अवनि को सब बताना चाहती हो ना जाओ बता दो , बेस्ट ऑफ़ लक हा”,कहकर सिद्धार्थ ने फोन काट दिया
“हाह ! इसे तो मैं,,,,,,,,,,,!!”,सुरभि ने अपने पैर पटककर कहा और बालकनी का दरवाजा खोलकर अंदर आयी। सुरभि कमरे में आयी तो अवनि ने कहा,”तुम दोनों कब सुधरोगे सुरभि अब देखो तब झगड़ा , ये लो तुम्हारी कॉफी ठंडी हो रही है”


“अवनि ! तुम सिद्धार्थ को छोड़ दो,,,,,,,,,,,!!”,सुरभि ने एकदम से कहा उसके चेहरे पर इस वक्त कठोर भाव थे
“क्या ? ये क्या कह रही हो तुम ?”,अवनि ने हैरानी से कहा
“हाँ अवनि ! तुम उसे छोड़ दो , वो अच्छा इंसान नहीं है और ना ही तुम्हारे लायक है। वो एक नंबर का घटिया और बेकार इंसान है। तुम , तुम उसके बारे में कुछ नहीं जानती अवनि वो बस तुम्हे अपनी मीठी मीठी बातो में फंसा रहा है”,सुरभि ने तड़पकर कहा


अवनि ने सुना तो उसके चेहरे पर गुस्से के भाव झिलमिलाने लगे। वह भला सिद्धार्थ के बारे में किसी के मुँह से इतना गलत कैसे सुन सकती थी ? उसने पहली बार गुस्से से कहा,”इनफ इज इनफ सुरभि ! बदतमीजी की भी एक हद होती है ,, तुम सिद्धार्थ से दो बार मिली हो और इतनी जल्दी उसे जज भी कर लिया जबकि मैं पिछले 2 महीने से उसके साथ हूँ मुझे उसमे कोई कमी दिखाई क्यों नहीं दी ?”


“क्योकि तुम उसके प्यार में अंधी हो चुकी हो अवनि , तुम्हे कुछ दिखाई नहीं देगा , वो तुम्हे प्यार के नाम पर बेवकूफ बना रहा है और तुम बन रही हो। मैं उस से पहले भी तीन बार मिल चुकी हूँ अवनि और तब मैंने उसका असली चेहरा भी देखा है , एक अलग ही रूप देखा है जो कि निहायती बद्तमीज , गुस्सैल और बेकार था”


“बस करो सुरभि मुझे समझ नहीं आ रहा आखिर तुम्हे सिद्धार्थ से प्रॉब्लम क्या है ? उसने आज तक कभी मुझे हर्ट नहीं किया , किसी बात के लिए मुझे बुरा फील नहीं करवाया , हर परेशानी में वो मेरे साथ रहा , मुझे सहारा दिया और तुम फिर भी उसमे कमिया ढूंढ रही हो,,,,,,,तुम्हे कोई इंसान पसंद नहीं है इसका मतलब ये नहीं है सुरभि कि वो गलत है हो सकता है तुमने उसे लेकर अपने मन में ऐसी धारणा बना ली है कि तुम चाहकर भी उसमे अच्छाई देख नहीं पा रही हो ? तुम्हे कोई हक़ नहीं है सिद्धार्थ के लिए ये सब कहने का”


“अवनि तुम समझ क्यों नहीं रही वो लड़का तुम्हारे लायक नहीं है ?”,सुरभि ने थोड़ा ऊँची आवाज में कहा तो अवनि के दिल को ठेस पहुंची और उसने तड़पकर कहा,”अच्छा अगर वो मेरे लायक नहीं है तो फिर कौन है मेरे लायक ? वो मुकुल जिसे पापा ने मेरे लिए पसंद किया या फिर वो नीलेश जिसे घरवालो ने मिलकर पसंद किया ,, लोग एक दूसरे के लायक नहीं होते उन्हें लायक बनाया जाता है या खुद उनके लायक बना जाता है,,,,,,,,,,,,सिद्धार्थ ने कभी मुझे मेरे पास्ट से कम्पेयर नहीं किया , उसने मुझसे पहले मेरे पास्ट को अपनाया।

उसने मेरी ख़ुशी में अपनी ख़ुशी देखी , मेरे सपनो को अपना सपना समझा इसके बाद भी मैं ये कहू कि वो मेरे लायक नहीं है,,,,,,मुझे तुम से ये उम्मीद नहीं थी सुरभि , मुझे लगा तुम मुझे समझोगी पर तुम भी सबके साथ शामिल हो गयी,,,,,,,,,,!!”
सुरभि को अपनी गलती का अहसास हुआ , जो बात उसे अवनि को शांति से बैठाकर समझानी चाहिए थी उस बात को सुरभि के गुस्से ने गलत तरीके से पेश किया। सुरभि ने अवनि की तरफ देखकर थोड़ा शांत स्वर में कहा,”अवनि मैं,,,,,,,,,,,,,!!”


“बस सुरभि बहुत हो गया,,,,,,अब इस से ज्यादा मैं कुछ नहीं सुन पाऊँगी , कल सुबह तुम वापस उदयपुर चली जाना”,कहकर अवनि कमरे से बाहर निकल गयी और सुरभि उदास सा चेहरा लिए बिस्तर पर आ बैठी। उसे इस बात का दुःख नहीं था कि अवनि ने उसे उदयपुर वापस जाने को कहा बल्कि इस बात का दुःख था कि उसकी आँखों के सामने अवनि सिद्धार्थ के जाल में बुरी तरह से फंस चुकी थी जहा से उसे निकालना आसान नहीं था।  

सुचना – जानती हूँ काफी लोगो को अवनि यहाँ गलत लगेगी लेकिन जब इंसान किसी के प्यार में होता है तब वह सही गलत नहीं देख पाता उसे सिर्फ इंसान सही नजर आता है जिस से उसे प्यार है। सिद्धार्थ अभी तक अवनि के साथ जैसे पेश आया है हर लड़की को वह पसंद ही आएगा। सुरभि अपनी जगह सही है लेकिन अवनि एक ऐसे जाल में फंस चुकी है जिस से निकलना बहुत मुश्किल है और वो है प्रेम जाल , सिद्धार्थ ने पहले अवनि का विश्वास जीता है और जब तक विश्वास टूटेगा नहीं अवनि को सिद्धार्थ की सच्चाई समझ नहीं आएगी,,,,,,,,,,!!”

( क्या सच में मुंबई का लड़का पृथ्वी राजस्थान वालो के साथ वाइब मैच कर पायेगा ? क्या सिद्धार्थ हो चूका है कामयाब अपनी चाल में ? क्या इस के बाद टूट जाएगी अवनि और सुरभि की दोस्ती ? जानने के लिए पढ़ते रहिये “पसंदीदा औरत” मेरे साथ )

Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51

Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51Pasandida Aurat – 51

  • Continue with Pasandida Aurat – 52
  • Visit http://sanjanakirodiwal.com
  • Follow Me On http://instagram.com/sanjanakirodiwal/

संजना किरोड़ीवाल 

Pasandida Aurat
Pasandida Aurat by Sanjana Kirodiwal
Pasandida Aurat
Pasandida Aurat by Sanjana Kirodiwal
#Banaras#haanYeMohabbatHai#Love-You-Jindgi#Lovestory#MainTeriHeer#Manmarjiyan#Romantic_novel#romanticLoveStory#SanjanaKirodiwalsanjanakirodiwal
Share 0 FacebookTwitterPinterestEmail
Story With Sanjana

मैं कोई Writer नहीं , बल्कि एक चोर हु जो लोगो का समय चुराती है !

previous post
Pasandida Aurat – 50
next post
Pasandida Aurat – 52

You may also like

Pasandida Aurat – 112

January 12, 2026

Pasandida Aurat – 111

January 12, 2026

Pasandida Aurat – 110

January 11, 2026

Pasandida Aurat – 109

January 10, 2026

Pasandida Aurat – 108

January 9, 2026

Pasandida Aurat – 107

January 9, 2026

Pasandida Aurat – 106

January 8, 2026

Pasandida Aurat – 105

January 7, 2026

Pasandida Aurat – 104

January 6, 2026

Pasandida Aurat – 103

January 6, 2026

2 comments

Shayna khan November 8, 2025 - 10:38 am

Nice part

Reply
Kshmata Chauhan November 8, 2025 - 12:27 pm

Ohhh….yeh to siyapa ho gaya…aakhir jaar Siddarth kamyab ho gaya Surbhi aur Avni k beach m ladai karwane m…aur dusri baat yeh ki Surbhi ne gusse m aakar Siddarth k khilaf wo sab bol diya, jo usse Avni ko thande dimag se samjhana tha…khar ab kya kar sakte hai… Siddharth k pyar m pagal Avni ka abhi ek Dam se nhi, par dhamake k sath dil tootega…but uss time uske pass Avni nhi hogi …kya pta tab Prithvi Avni k sath ho …I wish…aur Prithvi ji kirpa kar wait mat kare Avni ki taraf se baat krne ka….wo phele se hee Siddharth k pyar m bawri ho chuki hai to tumko kya yaad rakhegi…

Reply

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Loading

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

अकेली लड़की in जयपुर" को एक कहानी ना कहकर "मेरा अनुभव" कहा जाए तो बेहतर होगा। एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने हुनर और जरूरतों के बीच पिसती नजर आती है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर बार एक नयी कोशिश करती है बस हार नहीं मानती , अकेलेपन से एकांत का ये सफर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और अंत में आप खुद को अपने सपनो के करीब पाएंगे,,,,,,,,!!

Categories

  • Aa Ab Lout Chale (7)
  • Aakashwani (1)
  • Aur Pyar Ho Gaya (26)
  • Badalte Ahasas (14)
  • Banaras Blog (2)
  • Benam Sa Ak Rishta (1)
  • Bepanah Ishq (17)
  • Funny Story With Sanjana Kirodiwal (3)
  • Geetanjali (1)
  • Haan Ye Mohabbat Hai (49)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 2 (51)
  • Haan Ye Mohabbat Hai – Season 3 (102)
  • Hamari Adhuri Kahani (1)
  • Ishq Ak Junoon (7)
  • Ishq Ka Rang Safed (1)
  • Kitni Mohabbat Hai (54)
  • Kitni Mohabbat Hai Season 2 (1)
  • Lette hi neend aagyi (10)
  • Love Story (6)
    • 2nd Marriage (1)
    • Ak Plate Biryani (1)
    • Is This love ? (1)
    • Ladke Rote Nahi (1)
    • My Crazy Lover (1)
    • Piya Bawre (1)
  • Love You Zindagi (100)
  • Love You Zindagi Season 3 (49)
  • Main Teri Heer (90)
  • Main Teri Heer Season 2 (40)
  • Main Teri Heer Season 3 (45)
  • Main Teri Heer Season 4 (89)
  • Main Teri Heer Season 5 (90)
  • Manmarjiyan Season 1 (53)
  • Manmarjiyan Season 3 (99)
  • Manmarjiyan Season 4 (67)
  • Manmarjiyan Season 5 (42)
  • Meri Aakhari Mohabbat (25)
  • Pakizah Ak Napak Jindagi (50)
  • Pasandida Aurat (113)
  • Pasandida Aurat Season 2 (106)
  • Pasandida Aurat Season 3 (63)
  • Poem (1)
  • Ranjhana (61)
  • Sakinama (29)
  • Shah Umair Ki Pari (49)
  • Story (188)
    • Ak Dard Apna Sa – 1 (1)
    • Kashmir Ki Panaho Me (3)
    • Short Story (4)
      • Ik Ladki Bhigi-Bhagi Si (1)
      • Mera Pahla Or Aakhri Sawan (1)
      • Mere Papa-Bachpan Ki Naw (1)
    • Soulmates aren't just lovers (11)
    • मोहल्ला 24 बट्टे 7 (1)
  • Tere Ishq Me (21)
  • Tere Shahar Me (1)
  • मनमर्जियाँ season 1 (47)
  • मनमर्जियाँ season 2 (98)
  • साक़ीनामा Poetry (1)
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

@2026 - All Right Reserved. Sanjana Kirodiwal

Sanjana Kirodiwal